Press "Enter" to skip to content

तीसरी मंजिल पर सेंटिंग लगा रहे मजदूर को हाईटेंशन लाइन से लगा करंट, मोत | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर क्षेत्र में एक मकान की तीसरी मंजिल पर सेंटिंग लगा रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमचंद ओझा निवासी फतेहपुर के मकान की तीसरी मंजिल पर सेंटिंग लगाने का कार्य चल रहा था। वहां पर विनोद पुत्र मानसिंह प्रजापति सेंटिंग लगा रहा था। मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में विनोद आ गया जिससे उसे करंट लग गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!