Press "Enter" to skip to content

फोरलेन पर तेज रफ्तार ऑटो पलटा, सवारी घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत फोरलेन पर एक ऑटो चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पलटा दिया। घटना मेें ऑटो में बैठी सवारी घायल हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
घायल प्रवेश पुत्र रामजीलाल राठौर निवासी मनियर शिवपुरी ने बताया कि वह ऑटो में बैठकर शिवपुरी आ रहा था। ऑटो चालक गोविंद जाटव निवासी पुरानी शिवपुरी ऑटो को तेज रफ्तार में चला रहा था। उससे ऑटो की स्पीड कम करने को कहा लेकिन वह नहीं माना। जिस पर ऑटो कुछ ही दूरी पर जाकर पलट गया। और प्रवेश ऑटो में से बाहर गिरकर घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई यहां प्रवेश के बयान के आधार पर ऑटो चालक गोविंद जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!