शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में लगदा गांव में बीती रात एक झोपड़ी में आग भड़क गई। इस घटना में ग्रामीण को हजारों रूपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीण ने कुछ लोगों पर आग लगाने की शंका जाहिर करते हुए इसकी शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई है।
लगदा गांव का रहने बाले ने बताया गंगाराम परिहार पुत्र तेजा परिहार (62) ने बताया कि बीती रात 10 बजे वह अपनी झोपड़ी में खाना बना रहा था। तभी सट्टा परिहार मुझसे पानी मांगने आया था। जब मैंने बाहर निकलकर देखा तो झोपड़ी के पिछले हिस्से में आग लगी हुई थी। उस वक्त मौके पर सट्टा परिहार और कल्लू परिहार व तोफान परिहार भी खड़े थे।
इस दौरान ग्रामीण ने झोपड़ी में भड़की आग को बुझाने का प्रयास किया था। जिसमें वह आग की लपटों में झुलस गया था। कुछ देर बाद कुछ ग्रामीण आए जिनकी मदद से पानी डालकर आग पर जैसे-तैसे काबू पाया था।
गंगाराम परिहार ने बताया कि आग भड़कने से झोपड़ी में रखे दो क्विटल सरसों, दो क्विंटल चना, 40 प्लास्टिक के पाइप, ओढ़ने-बिछाने व पहनने के कपड़े जल गए। आग लगने से करीब 80 हजार का नुकसान हुआ है।
बता दें कि गंगाराम ने सट्टा परिहार, कल्लू परिहार और तोफान परिहार पर झोपडी में आग लगाने का संदेह जाहिर किया है। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

किसान की झोपड़ी में लगी आग: क्विंटलों अनाज सहित सामान जलकर हुआ खाक, तीन लोगों पर आग लगाने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पहले बाउंड्री तोड़ी, विरोध किया तो पीट, थाने जाते समय रास्ता रोककर गोली मारी, SP से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
- पहले बाउंड्री तोड़ी, विरोध किया तो पीट, थाने जाते समय रास्ता रोककर गोली मारी, SP से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
- शराब के नशे में हुड़दंग से गांव की महिलाएं-बेटियां परेशान, बड़ौरा में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से मांगी पूरी शराबबंदी / Shivpuri News
- बच्चों से झाड़ू-पोंछा और बाथरूम की सफाई कराने का आरोप! स्कूल में पढ़ाई के बजाय कराए जा रहे काम, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिक्षक हटाने की मांग की / Shivpuri News
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment