शिवपुरी: शहर की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजे और स्मैक की खेप को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
18 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार –
कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना पर से एसआई दीपक पलिया और अन्य स्टाफ को भेजकर कर एबी रोड तिराहा ग्रान व्यू होटल के पास बडौदी भेजकर एक संदिग्ध को पकड़ा था। चेकिंग के दोरान आरोपी के पास से पुलिस ने 18 ग्राम स्मैक जप्त की थी। स्मैक की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी ने अपना नाम नरेश राठौर पुत्र बारेलाल राठौर (38) बताया था। आरोपी शहर के कमलागंज क्षेत्र के मामू पाल वाले की गली महेश पापी के मकान के पास निवास करता है।
5 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार –
कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की रात मुखविर की सूचना से पर से रातौर रेल्वे अण्डर ब्रिज के पास एक ऑटो चालाक के पास से 5 किलो 300 गांजे बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश धानुक पुत्र प्रकाश धानुक (23) बताया। आरोपी फिजिकल थाना क्षेत्र के दौलत सिंह के होटल के पीछे रहता है। पुलिस ने 50 हजार रुपये की कीमत का गांजा और 1 लाख रूपये की कीमत के ऑटो को जप्त किया। दोनों ही मामलों में कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।






Be First to Comment