खनियाधाना, नवीन शिक्षाशास्त्र एक अप्रैल से प्रारंभ हो रहा हे
खनियाधाना में इस बार प्रवेश उत्सव में विशेष रूप से विद्यारंभ संस्कार भी शासकीय, अशासकीय विद्यालय में मनाया जाएगा ।इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भी बीआरसीसी संजय भदोरिया ने बताया की शासन के निर्देशों के क्रम में एक अप्रैल को हमारे सभी प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में विशेष वाल सभा का आयोजन होगा, अभिभावकों की उपस्थिति में छात्रों के नामांकन उपलब्धि, नए शैक्षणिक निर्देशों पर विस्तृत चर्चा होगी वहीं इन निर्देशों के साथ-साथ अप्रैल माह के प्रथम सत्र में हम अपने खनियाधाना विकासखंड में छात्र-छात्रा के माता-पिता को आमंत्रित कर विद्यारंभ संस्कार विशेष रूप से मनाएंगे इसको मनाने के पीछे बीआरसीसी श्री भदौरिया ने बताया कि जब हमारे बालक बालिका की आयु शिक्षा ग्रहण करने योग्य हो जाती है तो विद्यारंभ संस्कार कराया जाता है इससे बालक में अध्ययन के प्रति उत्साह होता है वहीं हमारे अभिभावक गुरुजन छात्र के प्रति और अधिक दायित्वाधीन होते हैं विद्यारंभ संस्कार हमारे विकासखंड में बहुत अच्छी तरह से मनाया जा सके इसके लिए शाला प्रभारी एवं समस्त शिक्षक पूरी तैयारी में है तथा विभिन्न जन केंद्रों पर गूगल मीट के माध्यम से उन्हें प्रवेश उत्सव के साथ-साथ इस विशेष संस्कार के प्रति दायित्व बोध कराया जा रहा है
इस पूरे कार्यक्रम की जहां शासकीय विद्यालय में इसकी जिम्मेदारी बीएसी जगदीश लोधी एवं एवं सहसंयोजन की जिम्मेदारी सीएसी वीरपाल यादव ,राम सिंह जाटव, उदय परिहार राजेश देव पाण्डे को सोपी गई है वही अशासकीय विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लाह उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा जिसका संयोजक प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पांडे को बनाया गया है विद्यारंभ संस्कार में माता-पिता के अतिरिक्त शिक्षाविद , सेवानिवृत शिक्षक, एवं अन्य विद्वंजन को कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु आमंत्रित किया जाएगा विशेष रूप से समाजसेवी संस्था के रूप में गायत्री परिवार के परिजनों की सहमति मिल चुकी है जिन्हे शाला प्रभारी अपनी सुविधा अनुसार अप्रेल माह के प्रथम सप्ताह में आमंत्रित कर इस संस्कार को बनाएंगे। संपूर्ण कार्यक्रम में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि आचार संहिता का पूरी तरह से पालन हो इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त महिला बाल विकास तथा पंचायत विभाग का विशेष सहयोग रहेगा जिसमें प्रवेश योग्य छात्रों की सूची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीदी उपलब्ध कराएंगी वहीं जो नवीन प्रवेश लेंगे उनके जन्म प्रमाण पत्र एवं समग्र आईडी आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज पूर्ण हो सके इसके लिए हमारे सहयोगी के रूप में हमारे साथी पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक विशेष रूप से सहयोग प्रदान करेंगे.

खनियाधाना में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम विद्यारंभ संस्कार के साथ मनाया जाएगा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment