Press "Enter" to skip to content

किसान पर भालूओं ने बोला हमला, साथियों ने पत्थर मारकर बचाई जान | Shivpuri News

पोहरी। ग्राम पंचायत डांगवर्वे के रामपुरा गांव में वन भूमि पर आदिवासियों को पट्‌टे देने के लिए सत्यापन कराया जा रहा है। अधिकारियों की टीम के साथ एक किसान वन भूमि पर सत्यापन कराने गया था, जहां जंगली भालू ने हमला कर दिया। दूसरे किसानों ने भालू पर पथराव कर भगा दिया।
जानकारी के अनुसार हरविलास आदिवासी (50) पुत्र मनीराम आदिवासी निवासी रामपुरा अपने एक अन्य साथी किसान सहित 25 अधिकारी व कर्मचारियों की टीम के साथ वन भूमि पर पट्‌टे का सत्यापन कराने गया था। अचानक भालू ने हमला कर दिया। दूसरे गांव वालों ने भालू पर पत्थरों से हमला कर भगा दिया जिससे किसान की जान बच गई। हालांकि भालू के हमले में हरविलास को चोट आई है। वहीं पंचायत सचिव अनेक सिंह बघेल का कहना है कि सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, बीट गार्ड, कोटवार सहित 25 अधिकारी-कर्मचारी मौके पर थे। तभी किसान ने हमें बताया कि यहां पहाड़ी पर भालू रहता है, लेकिन हमनें कहा कि इतनी भीड़ के सामने कोई नहीं आएगा। इसके बाद हम लोग सत्यापन के कार्य में व्यस्त हो गए। किसान हरविलास अपने एक साथी के संग पहाड़ी पर मधुमक्खी तोड़ने चला गया। तभी भालू ने हरविलास पर हमला कर दिया। दूसरे किसान ने पत्थर फेंककर व कुल्हाड़ी दिखाकर भालू को भगाकर हरविलास की जान बचा ली।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!