शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के छोटी घुरवार गांव में गुरुवार की रात एक किसान के खेत में आग भड़क गई। गनीमत रही कि फसल में आग भड़कने की सूचना किसान परिवार को तत्काल लग गई। जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसान के खेत में खड़ी आधा बीघा की गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।
छोटी घुरवार के रहने वाले किसान राज कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार रात 9 बजे वह अपने घर धनिया की फसल भरने का काम कर रहा था। तभी उसे गेहूं के खेत में आग जलती दिखाई दी थी। तत्काल मौके पर पहुंचकर परिवार सहित आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। खेत में खड़ी गेंहू की फसल के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन में लगातार हो रहे शॉर्ट सर्किट की वजह से फसल में आग भड़क गई थी।
इस वजह से बिजली विभाग में फोन लगाकर बिजली सप्लाई बंद करानी पड़ी थी। इसके बाद घर में भरे रखे पानी के ड्रमों से आग पर काबू पा लिया गया था। राज कुमार ने बताया कि समय रहते आग पर क़ाबू पा लिया गया नहीं तो उसके 10 बीघा के खेत में कटी और खड़ी फसल जल सकती थी जिससे उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता था।

खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भड़की आग: समय रहते पाया काबू, बिजली लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment