Press "Enter" to skip to content

राजस्थान में शुरू हो गए मेले, प्रदेश में भी दी जाए मेले चालू करने की अनुमति | Shivpuri News

शिवपुरी। देश में कोरोना महामारी के कहर के बीच सभी तरह के मेलों, हाट बाजारों और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन अब प्रदेश में अनलॉक-3 के लागू होते ही लोगों की मेले व हाट बाजारों को शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में मेला संयोजक इरफान खान ने मांग की है कि पांच महीने से प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से सभी जगह बेरोजगारी फैल गई है। मेला व हाट बाजार जैसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगा हुआ है वहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान में अनलॉक थ्री के दौरान मेले शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। मेला संयोजक ने प्रदेश सरकार से मप्र में मेलों के आयोजन की अनुमति दिए जाने की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!