शिवपुरी: शहर में एक 13 साल के बालक की एक युवक ने बेल्ट से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। युवक ने इस वीडियो में केप्शन भी लिखा कि ‘लोग मुझे बिगड़ा नवाब कहते हैं’। इसका ये वीडियो कल बुधवार शाम सामने आया। वहीं पुलिस को इसकी शिकायत में दर्ज कराई गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है।
बालक की मां ने बताया कि शौच के लिए गए बेटे को संजय बाथम पीटते-पीटते घर लाया था। संजय का कहना था कि आशीष उनकी घर की महिलाओं को देखता था। संजय ने धमकी भी दी थी कि जहां शिकायत करना है कर आओ, मेरा कुछ नहीं होने वाला। मां ने बताया कि उसके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बावजूद वह उसे पढ़ा लिखा रहीं हूं। इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने अदम चैक काट कर खानापूर्ति कर दी। उस दिन की घटना के बाद से बेटा घर में डरा सहमा रह रहा है। वह घर से निकलने को राजी नहीं हो रहा है।मामले में देहात टीआई जितेंद्र मावई का कहना है कि बालक की मां ने बेटे के साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।उस वक्त बच्चे को पीटते के वीडियो के बारे में नहीं बताया गया था और न ही वीडियो की उन्हें जानकारी थी। इसलिए अदम चैक की कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया गया था। पड़ताल में बच्चे को पीटते का वीडियो सामने आया है। इसके बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

13 साल के मासूम बालक के साथ हैवानियत, बेल्ट से पिटाई का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment