शिवपुरी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी जेलों में बंदियों से मुलाकात पर 31 अगस्त तक रोक लगा दी है। सर्किल जेल शिवपुरी एवं सर्किल की जिला जेल गुना, अशोकनगर, श्योपुर एवं सब जेल पोहरी, कोलारस, पिछोर, करैरा एवं चांचैडा की जेलों में बंदियों की मुलाकात 31 अगस्त 2020 तक प्रतिबंधित रहेगी।




