शिवपुरी: गुना-शिवपुरी लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार संसदीय क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। होली के अवसर उनका एक बार फिर संसदीय क्षेत्र में उनके दौरे का कार्यक्रम जारी हुआ है।
केंद्रीय मंत्री अगले तीन दिनों में संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस केंद्रीय मंत्री अशोकनगर जिले के करीला धाम पर रंग पंचमी पर भरने बाले मेले में भी पहुचेंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक़ सिंधिया 27 मार्च बुधवार की शाम 6 बजे नक्षत्र गार्डन पहुंचेंगे। जहां वह कुशवाह समाज के साथ जनसंवाद करेंगे। इसके बाद वह शिवपुरी, कोलारस, पिछोर विधानसभा की कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे और भोजन के उपरान्त बॉम्बे कोठी पर रात्रि विश्राम करेंगे।
28 मार्च को सिंधिया बॉम्बे कोठी पर सुबह 9 बजे से साढ़े 9 बजे तक कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद वह कोलारस विधानसभा के पड़ोरा पहुंचेगे। जहां 10 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक वह रावत समाज के साथ जनसंवाद करेंगे। दोपहर 1 बजे ईसागढ पहुंचेंगे, जहां वह दोपहर 1 बजे से डेढ़ बजे तक यादव समाज के साथ जनसंवाद करेंगे। इसके बाद सिंधिया 03:45 पर आनंदपुर ट्रस्ट पहुचेगे। यहां से वह 04:15 पर गुना के लिए रवाना होंगे।
सिंधिया गुना पहुंचते ही प्रिंस ग्लोबल स्कूल में साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक रघुवंशी समाज के साथ जनसंवाद करेंगे। इसके बाद वह गुना-बमोरी विधानसभा के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सिंधिया अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। जहां वह रात्रि में ही अशोकनगर, मुंगावली, चंदेरी विधानसभा के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। सिंधिया रात्रि विश्राम अशोकनगर में ही करेंगे।
29 मार्च को सिंधिया अशोकनगर के रघुवंशी धर्मशाला में जाटव समाज के साथ जनसंवाद करेंगे साथ अशोकनगर सहित 7 मंडल मोर्चों के साथ बैठक करने के उपरान्त 4 बजे करीला धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से सिंधिया सीधे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात्रि में ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

सिंधिया का तीन दौरा: संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी-गुना-अशोकनगर तीन जिलों का करेंगे भ्रमण, करीला धाम भी जाएंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment