Press "Enter" to skip to content

70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर एक आरोपी से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 70 लीटर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं.

बैराड थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने बताया की सूचना मिली कि ग्राम डाबरपुरा मे एक व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बेचने हेतु किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना पर थाना प्रभारी बैराड द्वारा टीम तैयार कर ग्राम डाबरपुरा मे रेड की जहा से एक 55 लीटर की केन तथा एक 15 लीटर की कट्टी कच्ची शराब से भरी हुई कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची अवैध शराब आरोपी के कब्जे से जप्त की गई। तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया थाना वापसी पर आरोपी के खिलाफ अप.क्र.103/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय कार्यवाही : निरी मनोज राजपूत, प्र.आर.934 जगेश सिकरवार, प्र. आर. 673 गोविन्द सिह भदौरिया, आर.358 दुर्गाविजय रावत आर.343 मनोज धाकड आर. 660 लोकेन्द्र सिह, आर. 875 ज्ञान सिह रावत, आर.960 अरूण जादौन आर.चा.525 धर्म सिह म. सैनिक 02 सावित्री बाई की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!