शिवपुरी: खनियांधाना नगर के राजघाट कॉलोनी में 30 फीट गहरे सुखे कुएं में बैल गिर गया जिसकी सूचना मिलते ही नगर परिषद सीएमओ संतोष सोनी ने तुरंत नगर परिषद रेस्क्यू टीम को आदेश दिए जिस पर नगर परिषद के कर्मचारी ,फोरेस्ट विभाग के वनरक्षक रुद्र पुरोहित बजरंग दल प्रखंड खनियांधाना के कार्यकर्ता एवं पत्रकारो और स्थानीय लोगों की मदद से बैल को कुएं से बाहर निकालने के प्रयास किये और रेस्क्यू ऑपरेशन कर समन्वित प्रयास से बैल को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
बैल के कुएं में गिरने की सूचना राजघाट कॉलोनी के कर्मचारियों द्वारा पत्रकार,नगर परिषद, बजरंग दल को फोन पर दी। जिसकी सूचना नगर परिषद सीएमओ को मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन टीम भेजी गई।
टीम प्रभारी रुद्र पुरोहित वनरक्षक एवं राजीव यादव स्वच्छता प्रभारी नगर परिषद खनियांधाना टीम सहित पहुंचे और सभी के समन्वित प्रयास से बैल को बचाने के लिए प्रशासन व बजरंग दल प्रखंड खनियांधाना, पत्रकारो और स्थानीय लोगों की मदद से बैल को सफल रेस्क्यू कर बचाया गया बताया जा रहा है कि बैल करीब 2 दिन पूर्व कुए में गिरा था.
2 दिन से 30 फीट गहरे कुए में गिरे बैल को नगर परिषद बजरंग दल एवं पत्रकारों की मदद से निकल गया बाहर / Shivpuri News




