शिवपुरी के जिला अस्पताल में आज मंगलवार की सुबह मरीज के अटेंडर और नर्स के बीच विवाद हो गया। नर्स से होते विवाद को देख एक वार्डबॉय ने मरीज सहित अटेंडर के साथ बदसुलूकी कर दी।
मरीज के अटेंडर का आरोप है कि नर्स औऱ उसके सहयोगियों ने वार्ड में भर्ती मरीज और उन्हें धक्का देकर वार्ड से बाहर निकाल दिया। इसकी शिकायत अटेंडर ने कलेक्टर से दर्ज कराई है। बता दें कि विवाद की शुरआत मरीज को देने वाली दवाइयों की पूछताछ को लेकर हुआ था।
अमोला थाना क्षेत्र के सलैया गांव के रहने वाले पवन कुमार जाटव पुत्र अंदुराम जाटव ने बताया कि 25 मार्च को उसकी मां गौरा बाई जाटव का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उसकी मां को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन 25 तारीख से भर्ती करने के बाद आज सुबह तक उनका सही इलाज नहीं किया गया। आज सुबह 10:30 बजे एक नर्स राउंड आई थी, तब नर्स से मां को देने वाली दवाइयों के बारे में पूछ लिया था। इसी बात से नर्स भड़क गई और वार्डबॉय को बुलाकर मां सहित उससे अभद्रता करने लगी। जब इसका विरोध किया तो नर्स और वार्डबॉय ने मरीज व उन्हें वार्ड से निकाल दिया।
बता दें कि मरीज के अटेंडर पवन कुमार ने वार्ड बॉय पर गाली गलौज सहित धक्कामुक्की के भी आरोप लगाए हैं। इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बी एल यादव ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

अटेंडर और स्टाफ में विवाद: मरीज के बेटे का कहना- नहीं किया ठीक से इलाज, इसी बात पर भड़की नर्स से हुआ झगड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment