Press "Enter" to skip to content

किसान के सूने घर में भड़की आग: दीवार में सुराग कर बुझानी पड़ी आग, लाखों का हुआ नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा बायपास पर एक सूने मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। जिस वक्त घर मे आग भड़की उस वक्त किसान का परिवार खेत पर गेहूं की फसल काटने गया हुआ था। आगजनी की इस घटना में किसान के घर का सारा सामान जलकर खाक हुआ है। किसान के घर मे आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है।


लच्छि कुशवाह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर ताला डालकर खेत पर गेहूं की फसल काटने चला गया था। दोपहर को सूचना मिली थी कि घर से आग की लपटें उठ रहीं है। घर आकर देखा तो घर में आग भड़की हुई थी।

इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी थी लेकिन फायर ब्रिगेड खराब होने के चलते नहीं पहुंच सकी लेकिन नगर परिषद ने पानी का टैंकर भेज दिया था। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों की मदद से बोरवेल के पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया था पर आग इतनी भीषण थी कि घर मे घुसकर आग पर क़ाबू पाना मुश्किल हो रहा था।

इसके बाद घर की दीवार में छेद कर पानी की पाइप लाइन डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे आग पर क़ाबू पाया गया।

कुशवाह ने बताया कि आगजनी की इस घटना में घर में रखा अनाज सहित खाने-पीने का सामान, सास-बहू के जेवर, पहनने व ओढ़ने के कपड़े और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में उसे लाखों का नुकसान हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!