Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के ठर्रा में होली की रात झोपड़ी में जिंदा जला 32 वर्षीय मजदूर,पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले सिरसौद थाना क्षेत्र के ठर्रा गांव में होलिका दहन की रात एक 32 वर्षीय मजदूर की झोपड़ी में जिंदा जलकर मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात झोपडी में भड़की आग के चलते अशोकनगर जिले के रहने वाले एक 32 साल के मजदूर की झोपडी में ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सिरसौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के मोछार गांव का रहने वाला 32 साल का मजदूर राजू उर्फ रामचरण पुत्र ओमकार आदिवासी अपने सास-ससुर और पत्नी व बच्चों के साथ पिछले एक साल से मजदूरी के लिए ठर्रा गांव में झोपडी बनाकर रह रहा था। बताया गया है कि रविवार की रात राजू आदिवासी ने शराब पी ली थी। इसके बाद राजू अकेला अलग झोपडी में जाकर सो गया था। राजू की पत्नी और बच्चे उसके सास-ससुर के साथ सो रहे थे। तभी रात साढ़े दस बजे अज्ञात कारणों के चलते झोपडी में आग भड़क गई थी। झोपडी में आग की भनक लगते ही परिजनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया था इसके साथ ही तत्काल सिरसौद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन तब तक राजू आदिवासी की मौत झोपडी के साथ जलकर हो चुकी थी। ख़ास बात रही की झोपडी में आग लगने के बाद राजू झोपडी से निकल नहीं पाया इस बात की जांच पुलिस बारीकी से कर रही है। सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया का कहना है कि मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!