Press "Enter" to skip to content

चाकूबाजी की घटना: कमलागंज झींगुरा में मनचला कर रहा था भतीजी से छेड़छाड़ विरोध करने पर चाचा के गले में मारा चाकू / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कमलागंज झींगुरा में बीती रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मौहल्ले का एक मनचला घर के बाहर खड़ी घायल युवक की भतीजी के साथ अश्लील हरकत कर रहा था जिसका विरोध करने पर मनचले ने युवती के चाचा के गले पर धारदार चाकू से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पत्नी ने बताया कि सोमवार की शाम को मोहल्ले का ही एक गुंडा बल्लू घर के बाहर खड़ी उसकी भतीजी के साथ अश्लील छेड़छाड़ कर रहा था इसी दौरान भतीजी को बचाने गए उसके पति पर दबंग ने धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!