Press "Enter" to skip to content

लायसेंसी बन्दूक लेकर झगड़ा करने बाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, लायसेंसी बन्दूक सहित 1 लाख 20 हजार रुपए जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा पुलिस द्वारा मारपीट करने बाले एवं लायसैंसी बंदूक लेकर चाचा के साथ मकान व कृषि भूमि के वटवारे व प्लाँट वेचने को लेकर झगडा करने वाले भतीजे व उसके दो साथियो के विरूद्ध कार्यवाही कर 01 लायसैंसी बंदूक एवं 40 जिंदा राऊन्ड कीमती 01 लाख 20 हजार रूपये को जप्त किया गया.
                        
दिनांक 23.03.24 को फरियादी हरज्ञान सिंह गुर्जर पुत्र पहलवान सिंह गुर्जर उम्र 45 बर्ष नि. ग्राम हाजीनगर हाल शिवम विहार कालोनी टीला रोड करैरा ने उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 23.03.2024 के दिन करीवन 12 बजे मैं अपने घर पर था कि मेरे पीछे बाले मकान पर मेरा भतीजा प्रदीप गुर्जर अपने दोस्त अमित परिहार , मिथुन यादव के साथ बंदूक लेकर आये और मकान का गेट ताला तोडने लगे मैने ताला तोडने से मना किया तो तीनों मुझे मां बहिन की गंदी गंदी गांलिया देने लगे मैने गालियां देने से मना किया तो तीनों ने मेरी लातघूंसों से मारपीट की जिससे मेरे सिर मे पीछे, पीठ मे जगह जगह मूंदी चोटें आई है.  मौके पर मेरा लडका कृष्णा गुर्जर पत्नी माया गुर्जर थे जिन्होने घटना देखी तथा बीचबचाव किया । तीनों मुझसे कह रहे थे कि अगर तूमने थाने मे रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे । सो रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावें । उपरोक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 212/24 धारा 323,294,506,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया.
                           

करैरा की टीम ने तत्काल आरोपीगण की पतारसी की ब कालेज तिराहे से 01. प्रदीप गुर्जर पुत्र धीरज सिंह गुर्जर उम्र 28 साल नि0 ग्राम हाजीनगर थाना करैरा हाल मारूति कालौनी दतिया, 02. अमित परिहार पुत्र बीरपाल सिंह उम्र 24 साल नि0 ग्राम बीलोनी थाना उदगवां हाल बुन्देला कालौनी दतिया, 03. मिथुन यादव पुत्र राममिलन उम्र 23 साल नि0 ग्राम लरायटा थाना चिरुला जिला दतिया 04. हरज्ञान सिंह गुर्जर पुत्र पहलवान सिंह गुर्जर उम्र 45 बर्ष नि. ग्राम हाजीनगर हाल शिवम विहार कालोनी टीला रोड करैरा 05. श्याम शर्मा उर्फ बिल्ली पुत्र मोहन शर्मा उम्र 38 साल नि0 ग्राम महाराजपुर थाना डबरा देहात हाल नया बाजार तेली की बजरिया ग्वालियर थाना इंदरगंज जिला ग्वालियर को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर आरोपी प्रदीप गुर्जर के कव्जे से एक लायसैंसी वंदूक 306 बोर व 40 जिंदा कारतूस व एक चला हुआ कारतूव वब लायसैंस को जप्त किया गया. आरोपी प्रदीप गुर्जर को बंदूक के साथ 25 राऊन्ड लेकर चलने की पात्रता थी एवं आचार संहिता लगी होने से वंदूक लेकर घूम रहा था व झगडा मे भी वंदूक लेकर पहुचा था व उसने वंदूक को दतिया थाना मे भी जमा नही की गई थी. आरोपी प्रदीप गुर्जर के विरूद्ध धारा 30 आर्म्स एक्ट का प्रकरण मे इजाफा किया गया. इसके वाद पार्टी क्रमांक  01 प्रदीप गुर्जर 02 अमित परिहार 03. मिथुन यादव ब पार्टी क्रमांक 02 हरज्ञान गुर्जर के मध्य मकान का कव्जा प्लाँट काटने को लेकर ब कृषि भूमि के वटवारे को लेकर झगडा कई महीनो से चल रहा है. अतः दौनो पक्ष एक दूसके के जानी दुश्मन वन गये है जिनके विरूद्ध धारा 151 जाफौ के तहत कार्यवाही की गई.
बरामद माल–         01.  एक 306 बोर रायफल मय 40 जिंदा राऊन्ड एवं 01 चला हुआ राऊन्ड कुल कीमती 1,20,000 रूपये

इनकी रही भूमिका–  थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री सुरेश शर्मा, उनि कलेस्तुस लकडा , सउनि शैलेन्द्र सिह चौहान ,सउनि सुवोध टोप्पो ,आर 732 संजीव  , आर 688 आलोक जैन , आर 327 चालक जसवंत ,आर 260 गजेन्द्र शर्मा ,एनआरएस पुष्पेन्द्र तिवारी अहम भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!