शिवपुरी: शहर के लुधावली में स्थित 1 हजार लोग पानी के लिए परेशान हैं. लुधावली के पुंगा आदिवासी ने शासकीय बोर पर कब्जा कर लिया है. चारों तरफ से बाउंड्री का निर्माण करा रहा है. इसकी शिकायत आज रहवासियों ने एसडीएम ऑफिस में दर्ज कराई है.
लुधावली के रहवासियों ने बताया कि 21 तारीख से पुंगा आदिवासी ने बोर का कनेक्शन काट दिया. जिसके कारण उन लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है. वह पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं और दूसरी जगह से पानी लेकर आ रहे हैं. 200 फुट की जगह पर वह चारों तरफ से बाउंड्री निर्माण करा रहा है और जमीन को बेचना चाहता है. जो की शासकीय जमीन है और शासकीय जमीन पर बोर है. तीन दिन से परेशान होकर रहवासी आज एसडीएम ऑफिस पहुंचे जहां एसडीएम को उन्होंने पूरी बात बताई. जिसके बाद एसडीएम ने तत्काल स्टाफ भेजने की बात कही.






Be First to Comment