Press "Enter" to skip to content

दोपहर के समय बाइकें भिड़ी, एक की मौत, तीन घायल | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस में भड़ौता गुरुद्वारा के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई है। जबकि बाइक पर सवार साथी गंभीर रूप से घायल है। दूसरी बाइक के दो सवार भी घायल हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार रामकृष्ण (35) पुत्र मंगलिया लोधी निवासी विजयपुरा अपने साथी साथी देवेंद्र (22) पुत्र ओमसिंह कुशवाह के संग बाइक से कोलारस की तरफ आ रहा था। भड़ौता-कोलारस रोड पर गुरुद्वारा के पास दोपहर 3.30 बजे सामने से आ रही बाइक से टकरा जाने से रामकृष्ण लोधी की मौत हो गई है। देवेंद्र कुशवाह गंभीर चोट के चलते बेहोशी की हालत में है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार विनोद (22) पुत्र रामवीर गुर्जर व साथी छत्रपाल (24) पुत्र पंजाब सिंह गुर्जर निवासी टामकी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!