Press "Enter" to skip to content

राष्ट्र निर्माण के साथ लायन्स व लायनेस क्लब साउथ मनाएगा स्वतंत्रता दिवस | Shivpuri News

देशवासियों के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से  “राष्ट्र निर्माण में मेरी भूमिका” विषय को लेकर प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन
शिवपुरी। कोविड-19 के दौर में घर पर बैठकर ऑनलाईन रचनात्मक और सृजनात्मक के साथ राष्ट्रनिर्माण में योगदान को लेकर समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के तत्वाधान में राष्ट्र निर्माण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसे लेकर लायन्स क्लब साउथ अध्यक्ष राकेश जैन (प्रेम स्वीट्स) व सचिव सौरभ सांखला ने बताया कि कोविड के इस दौर में एक ओर जहां लोग घरों में रहकर कोरोना और लॉकडाउन का पालन कर रहे तो तब इन हालातों में हमारा भी दायित्व बनता है कि घर बैठकर खाली नहीं बल्कि राष्ट्र का निर्माण कैसे किया जाए और इस राष्ट्र्र निर्माण में हरेक देशवासी किस प्रकार से योगदान दे इसे लेकर लायन्स व लायनेस क्लब साउथ द्वारा समस्त देशवासियों के लिए 
“राष्ट्र निर्माण में मेरी भूमिका” 
विषय को लेकर प्रतियोगिता 
का आयोजन किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में हरेक देशवासी महिला-पुरूष किसी भी क्षेत्र में कार्य करने वाले भाग ले सकते है।
प्रतियोगिता के लिए 2 से 3 मिनिट का वीडियो राष्ट्र निर्माण में भूमिका को लेकर स्वयं का संदेश बनाकर संबंधित वाट्सएप नंबर पर 1 से 10 अगस्त के बीच भेजना है साथ ही अपना आधार कार्ड  और व्हाट्सएप नंबर भी भेजना है ताकि प्रतिभागी की पहचान हो सके कि वह कहां से इस प्रतियोगिता में शामिल होकर भाग ले रहा है,
इसमें शामिल प्रतिभागियों का निर्णय 11 से 13 अगस्त तक विशेषज्ञ निर्णायकगण प्रोफेसर श्रीमती अनिता जैन, प्रोफेसर श्रीदिग्विजय सिकरवार, डॉ अजय खेमरिया द्वारा किया जाएगा। 
इसके पश्चात 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह जो कि स्थानीय वीर तात्याटोपे परिसर में मनाया जाएगा, यहां विजयी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए पुरूस्कार के रूप में प्रथम विजेता को 5100 रूपये, द्वितीय विजेता को 2100 रूपये एवं तृतीय विजेता को 1100 रूपये की राशि प्रदान कर सम्मानति किया जाएगा।
इसके अलावा 12 वर्ष तक के 5 बच्चों को सांत्वना पुरूस्कार स्वरूप प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में संपूर्ण देश के प्रतिभागियों के लिए अपना वीडियो संस्था के कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र गोयल मोबा.7970189401, सुनील जैन  9827753810 सौरभ सांखला 9589230314 के साथ-साथ एरिया ऑफिसर श्रीमती रूचि जैन मोबा.7999800255, श्रीमती प्रियंका भार्गव 7000653059, श्रीमती सीमा गोयल मोबा.9179415000 को भेजकर अपना पंजीयन कराया जा सकता है।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लायनेस साउथ अध्यक्ष श्रीमती सीमा गोयल, सचिव श्रीमती प्रियंका भार्गव व कोषाध्यक्ष श्रीमती आनंदिता गांधी ने समस्त देशवासियों से इस राष्ट्र जागरण को लेकर आयोजित ऑनलाईन राष्ट्रनिर्माण में मेरी भूमिका प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!