शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में 5 साल के मासूम बच्चे के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है।आरोपी 5 साल के मासूम बच्चे को बिस्किट दिलाने का लालच देकर सरसों के खेत में ले गया जहां उसके साथ कुकृत्य की घटना को अंजाम देकर भाग गया। बाद में बच्चों ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद मां ने बच्चों को थाने पर ले जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने गुरुवार की रात अप्राकृतिक कृत्य की धारा 377,506 पॉक्सो एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने 10 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार:
जानकारी के अनुसार 5 साल के मासूम बच्चे को लेकर भौंती थाने पहुंची एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले गुलाब केवट ने बिस्किट दिलाने का लालच देकर उसके बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही आरोपी गुलाब केवट को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

5 साल के मासूम बच्चों के साथ हैवानियत: बिस्कुट का लालच देकर सरसों के खेत में ले जाकर किया अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी गिरफतार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment