शिवपुरी। शिवपुरी विकासखंड से13 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कराई के ग्राम गोपालपुर में बरसात के दिनों में गांव के लिए जाने वाले मुख्य रास्ते पूरी तरह कीचड़ से भरे हुए हैं जिसके चलते ग्रामीणों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों का कहना है हर वर्ष इसी तरह बरसात के दिनों में गांव के पूरे रास्ते कीचड़ से भर जाते हैं। गांव में ना तो कभी सीसी रोड बने ना ही कभी खरंजा लगा कई बार गांव के लोग सरपंच व सचिव को इससे अवगत करा चुके हैं लेकिन सचिव और सरपंच द्वारा गांव के रास्तों में सीसी कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं जिससे ग्रामीणों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्त ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि शासन द्वारा जल्द से जल्द गांव में खराब पड़े रास्तों को दुरुस्त कराने की मांग की है।






Be First to Comment