शिवपुरी: आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये स्थायी वारंट तामील कराये जाने हेतु जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले के मार्गदर्शन में SDOP सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में स्थाई वारंटियों के धरपकड के क्रम में थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रविशंकर कौशल,प्रधान आरक्षक राजीव छारी, आरक्षक मुकेश परमार, मुनेश धाकड़, कुलदीप शर्मा,हरिशंकर की टीम द्वारा आज न्यायालय जेएमएफसी पोहरी के प्रकरण मे प्रकरण क्र. 16/19 के स्थाई वारंटी इरसाद पुत्र अनवर उम्र 44 साल निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
जहा उसे जेल भेज दिया है।
पोहरी पुलिस ने 2 साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया पेश / Shivpuri News




