शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे में बस के नीचे दबने से क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बस के ड्राइवर को इलाज के लिए पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा पिछोर थाना क्षेत्र के माता टीला हरी नगर के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार संजना ट्रैवल्स की यात्री बस क्रमांक UP93CT9336 गुरुवार को झाँसी से कदवाए यात्रियों को लेने जा रही थी।तभी बसई रोड पर माता टीला हरी नगर के पास बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।बस पलटने से बस का क्लीनरसिकंदर अली पुत्र अब्दुल हकीम उम्र 40 साल निवासी करारी कॉलोनी (कासीराम कॉलोनी झाँसी) बस के नीचे दब गया।जिससे हेल्पर की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस के नीचे से दबे क्लीनर के शव को निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं घायल बस चालक को इलाज के लिए पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर घायल क्लीनर की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment