मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू प्रशासन की टीम नुकसान के आंकलन में जुटी
शिवपुरी: जिले के खनियांधाना में गुरुवार की दोपहर अचानक से मेन मार्केट में स्थित रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। रुई के गोदाम में से आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा तफरी मच गई। तुरंत आगजनी की सूचना नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की सूचना मिलने पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
इस आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है।
बड़ी खबर: रुई के गोदाम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण / Shivpuri News




