शहर की पॉश महल कॉलोनी से ट्रेक्टर चोरी | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली महल कॉलोनी से ट्रेक्टर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने इस वारदात को अंजाम 1 जुलाई को रात के समय दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
रामबाबू दुबे पुत्र मिश्रीलाल 47 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी थाना सिरसौद हाल निवासी बड़ी धर्मशाला रोड भैरों बाबा मंदिर के पास ने बताया कि उसका लाल रंग का ट्रेक्टर जिसमें ट्रॉली भी लगी हुई थी 1 अगस्त को महल कॉलोेनी मेें रखा हुआ था। जब अगले दिन सुबह वह ट्रेक्टर लेने पहुंचा तो देखा कि ट्रेक्टर अपने रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद रामबाबू थाने गया और मामले में ट्रेक्टर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।