शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली अमृत बिहार कॉलोनी पोहरी रोड पर चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोेर यहां से घर-गृहस्थी का सामान सहित नकदी चुराकर ले गए। मामले में पुलिस को मकान मालिक ने शिकायत दर्ज करवाई जहां पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोेत्तम गुप्ता पुत्र छीतूलाल गुप्ता निवासी अमृत बिहार कॉलोनी ने बताया कि 2 अगस्त की रात चोरों ने उसके घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब वह सोकर उठे तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। जब जांच-पड़ताल की तो पता चला कि घर से दो सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, एक एलईडी, सूटकेस, साड़ी सहित 24 हजार रुपए की नकदी चोरी हो चुकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज किया।






Be First to Comment