शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत मनियर में रहने वाले एक युवक की उसी के पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। आरोपित मोहल्ले में खड़े होकर गाली-गलौंज कर रहे थे जब फरियादी ने ऐसा करने से मना किया तो उसकी लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार अफसर पुत्र रज्जन खान 20 वर्ष निवासी बीज गोेदाम के पास मनियर ने बताया कि बीते रोज रात के समय मोहल्ले में रहेन वाले अमर प्रजापति, फरारी प्रजापति व हंसा प्रजापति गाली-गलौंज कर रहे थे। जब मैंने गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद अफसर खान थाने आया और मामले में तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment