शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे के एक स्कूल संचालक की बेटी के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल संचालक की बेटी कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। तभी सोमवार को अचानक स्कूल संचालक की बेटी गायब हो गई और स्कूल संचालक के मोबाइल पर बेटी के हाथ पैर बंधे फोटो अपहरण करता नहीं पिता की मोबाइल पर भेज कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।इस मामले में जानकारी कोटा पुलिस को लगता ही पुलिस हरकत में आ गई और टीमों का गठन किया गया और छात्रा के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। इस मामले में पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां लगी है। इस पूरे मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है। छात्र के पिता छात्र के पिता रघुवीर धाकड़ ने बताया कि छात्रा काव्या धाकड़ (20) कोटा में नीट की तैयारी के लिए आई थी। वह कोटा में सितंबर 2023 से रह रही थी। सोमवार दोपहर 3 बजे छात्र के पिता रघुवीर के मोबाइल नंबर पर एक नंबर से मैसेज आया। व्हाट्सएप पर आए मैसेज में छात्र के हाथ पैर और मुंह बांधे हुए के फोटो थे। इनमे कुछ फोटो में छात्रा के चेहरे पर खून भी नजर आ रहा है। फोटो भेजने वाले ने मैसेज में लिखा कि रघुवीर की बेटी को किडनैप कर लिया गया है। उसे जिंदा छोड़ने की एवज में 30 लख रुपए की फिरौती मांगी गई। मैसेज भेजने वाले ने बैंक खाते की डिटेल भी भेजी और सोमवार शाम तक रुपए जमा करने को कहा। पिता ने इतने रुपए नहीं होने और बंदोबस्त करने का समय देने की बात कही तो मैसेज भेजने वाले युवक ने छात्रा को मारने की धमकी दी। पिता ने रूपयो का बंदोबस्त करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कोटा पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पिता बोले- इंदौर में मिल रही थी धमकी कोटा किया था शिफ्ट
छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ ने बताया कि कोटा पुलिस ने रात 3 बजे मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बेटी की तलाश में जुटी हुई है। रघुवीर धाकड़ ने बताया दो साल पहले बेटी इंदौर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। जहां पोहरी अनुविभाग क्षेत्र के जरियाखेड़ा गांव के रहने वाले रिंकू धाकड़ ने बेटी को परेशान किया था। इसकी शिकायत इंदौर पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद बेटी के नंबर पर अनुराग सोनी और हर्षित नाम के लड़कों से उसे धमकी मिलने लगी थी। इसके बाद बेटी को इंदौर से वापस शिवपुरी बुला लिया था। बेटी 6 माह तक शिवपुरी रही। इसके बाद उसे नीट की तैयारी के लिए कोटा भेज दिया था।
पिता बोले- रविवार रात को मां-बेटी की बात हुई थी
रघुवीर ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि बेटी को सितंबर 2023 में कोटा छोड़कर गए थे। विज्ञान नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान में उसका एडमिशन करवाया था। इसी इलाके में उसे रूम भी दिलवाया था। आखिरी बार बेटी दीपावली पर घर आई थी। उससे रोज फोन पर बात होती थी। रविवार रात को भी बेटी की उसकी मां से बात हुई थी। तब उसने एग्जाम देकर आने की बात कही थी।






Be First to Comment