शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा में मकान और गृहस्थी के सामान पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंची एक महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दर्ज कराते हुए मकान पर से कब्ज़ा हटाए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार मालती पत्नि नरेन्द्र जाटव निवासी सतनवाड़ा हाल निवासी छोटा लुहारपुरा शिवपुरी ने बताया कि उसके पति नरेंद्र जाटव ने 22 साल पहले दर्शन पुत्र गनपत निवासी सतनवाडा के आधिपत्य व स्वामित्य का एक भवन सतनवाड़ा में क्रय किया था। उक्त मकान पर विक्रेता के पुत्र जीते उर्फ बृजेश जाटव ने कुछ दिनों पहले जबरन कब्जा कर लिया।
इसके साथ ही मकान में रखे सामान एक बक्सा जिसमें पहने, ओढ़ने और बिछाने के कपडें व चांदी की पायल, सोने के टोक्स, सोने का पैन्डनएवं गृहस्थी का सामान जैसे रसोई के बर्तन, छोटा वालासिलेण्डर, छोटा वाला चूल्हा आदि भी रखा हुआ था उसे भी उक्त जीते ने अपने पास रख लिया है और उसकी पत्नि व उसकी मां हमें मकान में घुसने नहीं दे रहा है, कहने पर लडाई-झगडा करने व गाली गलीच की जाकर जान से मारने की व झूठे केस में फसाने की धमकी दी जा रही हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मकान पर से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई है।

22 साल पहले खरीदे मकान और गृहस्थी के सामान पर दबंग ने किया कब्जा, महिला ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment