Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने टकराई 2 बाइकें हुई चकनाचूर 3 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सलौदा रोड़ पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही 2 बाइकें आपस में टकरा गई जिससे दोनों बाइकों पर सवार 3 लोग घायल हो गए वहीं इस हादसे में दोनों बाइकें चकनाचूर हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया।जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नक्टू कुशवाह निवासी सेमरी अपने पोते विमल कुशवाह के साथ बाइक से सेमरी गांव से सलौदा जा रहे थे तभी सलौदा रोड़ पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में नक्टू कुशवाह,विमल कुशवाह और दूसरी बाइक पर सवार अमित पाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!