Press "Enter" to skip to content

2 लोगों ने किसान की लाठी डंडों से की मारपीट, खेत में घुसने पर टोकने से थे नाराज मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत खोड़ विजयपुर गांव में एक किसान को 2 लोगों को खेत में घुसने पर टोकना मंहगा पड़ गया गया।टोका टाकी से नाराज दोनों लोगों ने किसान की लाठी डंडे से जमकर मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक छोटू प्रजापति निवासी खोड़ विजयपुर ने बताया कि रविवार की शाम को उसके पिता शिवनंदन प्रजापति खेत पर मोटर देखने गए थे इसी दौरान गांव के ही कल्ला जाटव और पर्वत जाटव खेत में घुसकर आने लगे जब उसके पिता ने दोनों को टोका तो कल्ला जाटव और पर्वत जाटव ने उसके पिता के साथ अश्लील गाली-गलौज कर डंडे से जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!