Press "Enter" to skip to content

20 फुट गहरे कुएं में गिरी 8 माह की मासूम बच्ची, गंभीर घायल
मां की आंखों के सामने हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर गांव में एक 8 माह की मासूम बच्ची अचानक खेलते समय 20 फीट गहरे कुएं में गिर गई। कुएं के अंदर डाली मोटर के सेक्शन पाइप से सिर टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई।खास बात ये है कि ये पूरा घटनाक्रम 8 माह की मासूम बच्ची की मां के आंखों के सामने हुआ जहां खेलते समय अचानक से मासूम बच्ची कुएं में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक शारदा लोधी निवासी मोतीपुर थाना मायापुर ने बताया कि रविवार की शाम को खेलते-खेलते अचानक 8 माह की मासूम बच्ची नमृता लोधी 20 फुट गहरे कुएं में गिर गई।इस दौरान सेक्शन मोटर से बच्ची का सिर टकरा जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!