शिवपुरी: एसबीआई कियोस्क संचालक किस तरह ग्राहकों से धोखाधड़ी करते नजर आ रहे है इसका ताजा उदाहरण पोहरी नगर में देखने को मिल रहा है जहाँ पर प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं के जरिये बैंक ग्राहकों से ठगी की जा रही है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में ही गड़बड़ी कर दी गयी है जहाँ पर काफी बैंक ग्राहकों से उनकी बिना स्वीकृति लिए उनके बीमे कर दिए गए एवम जिन व्यक्तियों के बीमे किये गए उनमें ज्यादातर नॉमिनी उनके पिता को बना दिया गया है जो काफी वर्ष पहले ही दुनिया छोड़ चुके है ऐसे में बैंक से संचालित होने वाले एसबीआई कियॉस्क ही शक के दायरे में आ गए है
जानकारी के अनुसार पोहरी क्षेत्र में एसबीआई बैंक के समीप ही एक एसबीआई कियोस्क संचालित की जा रही है जिसे राहुल शाक्य नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है इस कियोस्क संचालक द्वारा 13/03/2024 को एसबीआई बैंक ग्राहकों के बिना किसी जानकारी दिए उनके प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा कर दिए गए जबकि फास्ट समाचार द्वारा उनके घर पर दस्तक दे कर पड़ताल की गई तो उनके द्वारा किसी प्रकार का बीमा ना कराया जाना बताया गया
मिली जानकारी के अनुसार 13/03/2024 को इन 8 एसबीआई ग्राहकों द्वारा एसबीआई कियोस्क संचालक राहुल शाक्य के यहाँ से पैसे ट्रांसफर निकालने व अपना बेलेंस चैक करवाने गए थे जिसमें से कुछ लोगो ने पैसे निकाले वहीँ कुछ लोगो द्वारा अपना खाता बेलेंस ही चैक किया पर इस दौरान कियोस्क संचालक द्वारा इनके बीमे कर दिए गए क्यों कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा कराने के लिए आधार कार्ड की जरुरत होती है और उसी आधार कार्ड का उपयोग करके इन सभी के बीमे कर दिए गए पर सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि जिन व्यक्तियों के बीमे किये गए है उनमें जो नॉमिनी बनाया गया है वो बैंक ग्राहकों के पिता को ही बना दिया गया है जिसमे कुछ नॉमिनी पिता तो दुनिया से काफी वर्ष पहले ही गुजर चुके है
केस नंबर 1— कुमेर यादव ग्राम जाखनोद
कुमेर सिंह यादव ने बताया कि मेरे द्वारा 12/03/2024 की एसबीआई बैंक के समीप एसबीआई कियोस्क से 4000 रुपए निकाले जिसका संचालन राहुल शाक्य करता है 4000 रुपये निकालने की एवज में मैने 40 रुपये उसे दिए , कियोस्क संचालक ने कब और कैसे बीमा कर दिया मुझसे इसकी सहमति नही ली गयी नॉमिनी में मेरे पिता भुजबल यादव का नाम डाला हुआ है जबकि मेरे पिता का देहांत ही 30 साल पहले हो चुका है
केस नंबर 2 — फास्ट समाचार जब पड़ताल करता हुआ ग्राम कुड़ी पहुँचा तो वहाँ नकटू जाटव से बात हुई जो पैसे से मकान बनाने वाले कारीगर है उन्होंने बताया कि में कल 2000 रुपये जमीन के पैसे निकालने पोहरी गया था वहाँ मेने राहुल शाक्य के एसबीआई कियॉस्क से पैसे निकाले थे वहाँ मुझे किसी तरह के बीमे की कोई जानकारी नही दी गयी थी मुझे तो आपसे जानकारी मिली है कि बीमा हो गया मेरे पिता का नाम खूबी जाटव है पर उनका देहांत हुए तो 15 साल हो गए
केस नंबर 3— रामवती रजक ग्राम मचाकला
फास्ट समाचार अगले गांव मचाकला की तरफ रवाना हुआ गांव में रामवती रजक मिल गयी वही उनका पुत्र सुखलाल रजक भी मिला जिन्होंने बताया कि कल माताजी रामवती रजक उम्र 63 साल को लेकर पोहरी एसबीआई कियोस्क में गया था जहाँ मेने 5200 रुपये निकाले थे वहाँ जो भी बीमा हुआ है वो हमसे पूछकर नही किया गया है वहीँ लोहरेराम रजक मेरे पिता है इन्हें खत्म हुए लगभग 10 साल हो चुके है 2013 में इनका देहांत हो गया था हमसे वहाँ आधार कार्ड मांगा था वहीं 5200 रुपये पर 50 रुपये निकलने की फीस काट ली थी हमारी जानकारी में बीमा नही है
केस नंबर 4 — रघुवर जाटव ग्राम नानोरा
रघुवर जाटव ग्राम नानोरा की पड़ताल करने के लिए जब फास्ट समाचार ने ग्राम नानोरा में फोन कॉल के माध्यम से सम्पर्क साधा तो रघुवर जाटव के पुत्र औतारी जाटव से फोन के माध्यम से बात हुई तो औतारी जाटव ने बताया कि में और पिता रघुवर जाटव कल पोहरी में स्थित एसबीआई कियोस्क राहुल शाक्य के यहाँ गए थे वहाँ मेरे पिता रघुवर जाटव ने एक खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर किये थे बीमे का तो हमे कुछ अता पता ही नही है क्योंकि की में पिताजी के साथ ही गया था वहीँ मेरे दादाजी की उम्र 90 साल है और मेरे पिता की उम्र 65 साल है हम अगर बीमा करवाते तो दादाजी को नॉमिनी क्यों बनाते जबकि उनकी उम्र तो 90 के आसपास है यह बीमा हमारी जानकारी में नही है
केस नंबर 5 — राजकुमार धाकड़ ग्राम बेहटा
राजकुमार धाकड़ से भी जब फोन पर सम्पर्क किया और उनसे पूछा गया कि आपने प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना का बीमा कराया है तो उन्होंने इस तरह के बीमा होने का साफ तौर पर इनकार किया ,राजकुमार धाकड़ ने बताया कि में कल राहुल शाक्य के कियोस्क पर गया था वहाँ मेने अंगूठा लगाकर बेलेंस चेक कराने की कोशिश की थी पर राहुल शाक्य ने कहा कि तुम्हारा खाता तो बंद है तो में वहाँ से वापिस आ गया मुझे तो बीमे का पता ही नही है ये मेरी बिना मर्ज़ी के हुआ है आप जो नॉमिनी का नाम बता रहे हो लालाराम धाकड़ वो मेरे पिता है जब राजकुमार धाकड़ को बताया गया कि आपके पिता की उम्र 36 साल है तो राजकुमार धाकड़ ने बताया कि ऐसे कैसे हो सकता है मेरी ही उम्र 40 के लगभग है तो मेरे पिता मुझसे छोटे कैसे हो सकते है उनकी वर्तमान में उम्र 70 के लगभग है ये तो पूरा काम ही फ़र्ज़ी है
केस नंबर 6 — तेज सिंह जाटव ग्राम गवालीपुरा
फास्ट समाचार रिपोर्टर जब ग्राम ग्वालीपुरा पहुँचा तो पड़ताल करते हुए तेज़ सिंह जाटव के घर तक भी जा पहुँचा जहाँ पर तेज़ सिंह जाटव तो नही मिले पर उनके भाई के मोबाइल नंबर पर फोन लगाकर तेज़ सिंह जाटव से बात हो सकी तब तेज़ सिंह ने बताया कि कल पोहरी में राहुल शाक्य जो एसबीआई कियोस्क चलाता है वहाँ से 4000 रुपए निकाले थे जिसके मेने उसे 40 रुपये दिए थे मेने उसे अपना आधार कार्ड दे दिया था इसके बाद उनसे कौन सा बीमा किया मुझे तो कुछ नही पता ना मुझसे पूछा गया मेरे पिता को अगर नॉमिनी बनाया गया है तो वो तो 8 साल पहले ही खत्म हो गए है
केस नंबर 7 — खेर कुशवाह निवासी ग्राम जाखनोद ने बताया कि कल में पोहरी एसबीआई बड़े बैंक के पास एसबीआई कियोस्क पर पैसे निकालने गया था पर पैसे नही निकले कियोस्क संचालक ने बताया कि खाता बंद है पता नही कैसे बीमा हो गया आओ मेरे पिता का नाम नॉमिनी में बता रहे है भरोसा कुशवाह उनका देहांत तो काफी समय पहले ही हो गया है और मेरी उम्र ही 55 -60 के लगभग है
केस नंबर 8 — फोन सम्पर्क के माध्यम से भटनावर निवासी भरत पूरी गोस्वामी जी के पुत्र के मोबाइल पर सम्पर्क किया तो भरत पूरी गोस्वामी ने बताया कि कल मेने पोहरी छोटी एसबीआई बैंक से निकाले थे जो बड़ी बैंक के पास में है पर में उसके संचालक का नाम नही जानता हूँ मुझे तो बीमे संबंधित कोई जानकारी नही दी गयी है रतन पूरी गोस्वामी मेरे पिताजी का नाम है जिनका 4 साल पहले ही देहांत हो गया है

एसबीआई कियोस्क संचालक ने बिना स्वीकृति कर दिए बीमे, मृत व्यक्तियों को बना दिया नॉमिनी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News





Be First to Comment