Press "Enter" to skip to content

रन्नोद थाना पुलिस ने 2 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: रन्नोद पुलिस की स्थाई एवं फरार बारंटियों पर कार्यवाही, पुलिस थाना रन्नौद द्वारा दो वर्ष से फरार स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया.

रन्नोद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया की सूचना पर से स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है. इलाका भ्रमण के दौरान आज स्थाई वारंटी तिलुआ जाटव ग्राम इचौनिया में आदिवासी मोहल्ला में नीम के पेड के नीचे चबूतरा के पास खडा है, सूचना पर टीम रवाना होकर ग्राम इचौनिया आदिवासी मोहल्ला मे पहुंची जहाँ एक व्यक्ति खडा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम तिलुआ पुत्र रामलाल जाटव उम्र 27 साल निवासी ग्राम इचौनिया का होना बताया जिसे माननीय न्यायालय जेएमएफसी महोदय कोलारस के प्रकरण क्र. 614/19 मे जारी स्थाई वारंट से अवगत कराकर समक्ष पंचान विधि प्रक्रिया का पालन करते हुये गिरफ्तार किया गया है.
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रन्नौद उनि अरविन्द सिंह चौहान ,प्रआर 269 ऊधम सिंह भिलाला ,आर. 191 वकील गुर्जर ,आर. 716 दीपक सिंह तोमर ,आर. 930 मंजीत मलिक ,आर. 584 गोरेसिंह जादोन ,आर. 1086 राजवीर पवैया की सराहनीय भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!