Press "Enter" to skip to content

प्रेमी की सगाई में पहुँच कर गर्लफ्रेंड ने किया हंगामा: बोली- मुझसे शादी का वादा करके दूसरी लड़की से शादी कर है, झाँसी थाने में पहुंचा मामला /उत्तरप्रदेश

झाँसी

झांसी में हंगामा के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

झांसी में प्यार और फिर धोखे की कहानी सामने आई है। जहां एक लड़की और एक लड़के के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन प्रेमिका को धोखा देकर प्रेमी दूसरी लड़की से शादी करने लगा। शनिवार रात को सगाई समारोह था। डीजे पर गाने बज रहे थे और जश्न के माहौल में लोग डांस कर रहे थे। इस बीच प्रेमिका भी समारोह में पहुंच गई और हंगामा कर दिया।

यह देख लड़के पक्ष ने प्रेमिका के साथ मारपीट कर दी। यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद लड़की थाने पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई और देर रात तक बातचीत का दौर चलता रहा। इसके बाद सगाई कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। पूरा मामला मऊरानीपुर का है।

लड़के पक्ष के लोगों ने प्रेमिका के साथ मारपीट कर दी। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

लड़के पक्ष के लोगों ने प्रेमिका के साथ मारपीट कर दी। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

तीन साल से प्रेम संबंध हैं
24 साल का प्रेमी और 21 साल की प्रेमिका मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के रहने वाले हैं। आसपास के गांव के होने के कारण उनकी करीब 3 साल पहले दोस्ती हो गई। जो जल्द ही प्यार में बदल गई। प्रेमिका का कहना था कि लड़के ने कई सपने दिखाए। लेकिन, अब वह प्रेमिका से नाता तोड़कर दूसरी युवती से शादी करने जा रहा था।

युवती मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। रिश्ता पक्का होने के बाद शनिवार रात को मऊरानीपुर के एक मैरिज गार्डन में सगाई समारोह रखा गया था। यहां पर लड़की का परिवार पहले से ही मौजूद था। शाम को लड़का अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ पहुंच गया। इसके बाद सगाई की रस्में शुरू होने लगीं।

दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस ने थाने बुलाया और समझाकर घर भेज दिया।

दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस ने थाने बुलाया और समझाकर घर भेज दिया।

प्रेमिका बोली- मेरे साथी की मारपीट
सगाई समारोह में गाने बज रहे थे और लोग डांस कर रहे थे। अचानक प्रेमिका पहुंच गई और हंगामा कर दिया। वो कहने लगी कि वो लड़के से प्रेम करती है और उसी से शादी करेगी। जबकि लड़का उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। प्रेमिका के हंगामा करने पर अफरा-तफरी मच गई। लड़के वालों ने प्रेमिका को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं मानी।

लड़की का आरोप है कि प्रेमी के पक्ष ने मेरे साथ मारपीट की। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई। दोनों पक्ष को थाने ले गई। बातचीत के बाद दोनों पक्ष रात को अपने-अपने घर चले गए। सगाई समारोह नहीं हो पाया।

अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी
मऊरानीपुर थाना प्रभारी का कहना है कि शनिवार रात को सगाई समारोह में लड़की ने हंगामा किया था। ये पारिवारिक मामला था। रात को बातचीत के बाद दोनों पक्ष बिना कोई तहरीर दिए अपने घर चले गए। दोनों पक्षों के बीच सामाजिक तौर पर बातचीत चल रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!