शिवपुरी। शहर के वरिष्ठ पत्रकार रहे वीरेंद्र वशिष्ठ का मंगलवार को निधन हो गया। वशिष्ठ को सांस लेने में तकलीफ आ रही थी जिस पर उन्हें जिला अस्पताल की ट्रू नेट मशीन पर चेकअप कराया तो वह पॉजीटिव आए। पॉजीटिव आने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन यहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मीडिया जगत सहित समाजसेेवियों, राजनीतिज्ञों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं वशिष्ठ के निधन पर लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
दिवंगत वीरेंद्र वशष्टि पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार थे। उनके यहां से शहर के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता सीखी। वशिष्ठ दैनिक स्वदेश अखबार के ब्यूरोचीफ भी रहे और संघ से भी उनका नाता रहा। आज उनके निधन की खबर में जिले में शोक का माहौल है।






Be First to Comment