शिवपुरी। आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में होने जा रहे हिंदू भगवान श्रीराम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर मॉर्निंग क्लब शिवपुरी के द्वारा समस्त देशवासियों से आव्हान किया गया है कि 5 अगस्त को हरेक व्यक्ति अपने घर पर 5 दीपक आवश्यक रूप से जलाए।
मॉर्निंग क्लब के संयोजक एड विष्णु गोयल ने बताया है कि भगवान श्रीराम समस्त सनातन धर्म के पूज्य है और 5 अगस्त को अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह दिन सभी देशवासियों के लिए बड़े गौरव का दिन है और इस दिन हरेक देशवासी को अपने घर पर 5 दीपक आवश्यक रूप से जलाकर भव्य श्रीराम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम को समर्थन प्रदान करने के रूप में करना चाहिए। मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने सभी देशवासियों से आह्वान किया है कि 5 अगस्त को भगवान श्री राम भूमि का पूजन मोदी द्वारा किया जाएगा उस दिन सभी लोग अपने घर की बालकनी में दरवाजे पर घर में 5 दिए कम से कम रोशन करें।






Be First to Comment