Press "Enter" to skip to content

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट वीडियो आया सामने, शिवकुमार रावत, राजकुमार रावत पर मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले बिनेगा गांव में शुक्रवार की रात्रि 9 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया. पुरानी रंजिश को लेकर यह विवाद हुआ जिसके बाद मारपीट का वीडियो भी सामने आया है.  सतनबाड़ा थाना पुलिस ने मारपीट की धारा में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार अनिल धाकड़ अपने खेत से सरसों भर कर घर आ रहे थे तभी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जब वह घर पहुंचे तो घर के सामने ही पुरानी रंजिश के चलते शिवकुमार रावत और राजकुमार रावत ने रोक लिया और गाली-गलौज कर दी साथ ही मारपीट भी कर दी इस घटना का वीडियो भी फरियादी के घर बालों द्वारा बनाया गया. वीडियो भी सतनबाड़ा थाना पुलिस को दिया गया है. घटना के बाद रात्रि 10 बजे अनिल धाकड़ थाने पहुंचे जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है और वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है. पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!