Press "Enter" to skip to content

कत्लखाने ले जा रहे मवेशियों से भरे ट्रक को जप्त कर ट्रक ड्राईवर आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना पुलिस ने मवेशियों से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ा है. वही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.


तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया की मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम सिरनौदा तरफ से एक ट्रक मवेशी से भरा हुआ कूडाराई तरफ आ रहा हैं. थाना तेंदुआ पुलिस द्वारा उक्त ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 9941 को मय ट्रक ड्राईवर आरोपी सैफ अली पुत्र मो. जमील अली उम्र 20 साल निवासी वार्ड नम्बर 17 रसलपुर सोनिया गांधी नगर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास म.प्र. को गिरफ्तार किया गया एवं ट्रक में ठूस–ठूस कर भरे हुए कुल 48 नग बैल/नाटा भूखे प्यासे दर्द से कहराते हुए घायल अवस्था में उतारे गये जो कृषि योग्य हैं.

जिनकी कीमत करीबन चार लाख अस्सी हजार रुपये के हैं को थाना तेंदुआ पुलिस द्वारा धर्मपुरा गौशाला थाना कोलारस में सुरक्षित छुडवाया गया. आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 279 भादवि, 4/9, 6/9 म. प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004, धारा 11 पशु के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960, धारा 66(1), 184 मोटरयान अधिनियम 1988 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर दण्डात्मक कार्यवाही हेतु न्यायालय कोलारस जिला शिवपुरी पेश किया जा रहा है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. विवेक यादव, का. प्र. आर. 773 जीतेन्द्र सोनी, आर.522 भिलाला,आर.1115 आशीष पारासर व आर चा 85 लोकेन्द्र झाला की सराहनीय भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!