शिवपुरी: जिले की नरवर तहसील के सरखड़िया गांव में ननद और भाभी के बीच दरवाजे खुला छोड़ने पर विवाद हुआ। जिसके बाद भाभी ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। जहर खाते ही तबियत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सरखड़िया गांव में गुरूवार शाम दरवाजे खुला छोड़ने को लेकर 26 वर्षीय ब्रज बघेल का अपनी ननद के साथ विवाद हो गया। दरवाजा खुला छोड़ने पर ब्रज ने अपनी ननद को टोक दिया था। जिसके बाद भड़की ननद ने अपनी ही भाभी को खरीखोटी सुनाते हुए उसके मायके वालों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। इसी बात से दुखी होकर ब्रज ने अपने घर में रखी जहरीलि दवा को पी कर सुसाइड करने का प्रयास किया।
जहर पीते वक्त घर पर अकेली थी ब्रज
जिस वक्त ब्रज ने जहर पिया उस वक्त घर पर कोई नहीं था। गनीमत रही कि उसकी एक रिश्तेदार मथुरा बघेल उसके घर पहुंची और ब्रज को नरवर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ननद की बात से दुखी होकर भाभी ने खाया जहर: घर का दरवाजा खुला छोड़ने पर हुआ था विवाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment