शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज घोसीपुरा से लापता 22 वर्षीय युवती वृन्दावन में प्रेम विवाह करने के बाद गुरूवार की रात अपने प्रेमी के साथ फिजिकल थाने पर हाजिर हुई और अपने प्रेमी के साथ रहने की मंशा जाहिर करते हुए अपने वयान देने के बाद प्रेमी के साथ चली गई। प्रेमी-प्रेमिका बालिग़ होने के चलते पुलिस ने दोनों के वयान लेकर उन्हें जाने दिया। बता दें कि देर रात तक दोनों पक्षों ने प्रेमी युगल को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।
फॉर्म फरने की कहकर निकली थी
बता दें कि 5 मार्च कमलागंज घोसीपुरा की रहने वाली 22 साल की युवती अपने घर से फॉर्म भरने की कहकर निकली और लापता हो गई थी। पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर युवती की तलाश में जुट गई थी। युवती के परिजनों ने शहर के कृष्णपुरम कालोनी के रहने वाले अजय रावत पर बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले जाने के आरोप लगाए थे। पुलिस लगातार युवती और संदेही की तलाश में जुटी हुई थी। इधर अजय रावत भी अपने घर से लापता था। पुलिस ने अजय रावत के परिवार पर हाजिर होने का दबाव बनाया था।
वृन्दावन में किया प्रेम-विवाह
इसी के चलते युवती अपने प्रेमी के साथ गुरूवार की देर रात फिजिकल थाने पहुंच गए और अपने आप को बालिग़ बताते हुए दोनों ने साथ रहने की मंशा जाहिर की थी। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बृंदावन के मंदिर से शादी कर ली है। इधर युवती और आकाश के परिजनों को उनके लौट आने की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन थाने पहुंच गए। बता दें कि युवती हिन्दू धर्म की नहीं है इसी के चलते उसके परिजनों ने काफी उसे मनाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने दोनों के वयान लेने के बाद उन्हें जाने दिया।
इस मामले में थाना प्रभारी रजनी चौहान का कहना है कि लापता युवती की गुमसुदगी दर्ज थी। वह अपने साथ आकाश रावत के साथ थाने पर पहुंची थी। दोनों बालिग़ थे और साथ रहना चाहते थे। दोनों के कथन लिए गए थे। युवती ने उसके परिवार द्वारा उसके व आकाश के खिलाफ खिलाफ कोई भी कार्यवाहीं न करने का लिखित आवेदन दिया है। दोनों बालिग़ है और साथ रहना चाहते हैं। इसके चलते उन्हें जाने दिया गया।






Be First to Comment