Press "Enter" to skip to content

आरसीए के चुनाव होंगे 8 अप्रैल को: परमानेंट अध्यक्ष बनाने की तैयारी मंत्री के बेटे को; इस्तीफा दिया था वैभव गहलोत ने /राजस्थान न्यूज़

जयपुर

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) में हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह को अब परमानेंट अध्यक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर 8 अप्रैल को आरसीए के जयपुर में चुनाव होंगे। जिसमें अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी चुनी जाएगी।

दरअसल, 9 मार्च को जयपुर के केएल सैनी स्टेडियम में धनंजय सिंह को आरसीए का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। इस दौरान मीटिंग में वैभव गहलोत के इस्तीफे को स्वीकार किया गया था। साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले आरसीए की देखरेख में करने की मांग की गई थी। इसके बाद अब आरसीए के सेक्रेटरी भवानी सामोता ने 8 अप्रैल को चुनाव कराने का ऐलान किया है।

9 मार्च को आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए थे धनंजय सिंह।

9 मार्च को आरसीए के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए थे धनंजय सिंह।

खेल परिषद ने आरसीए दफ्तर सील कर दिया था
बता दें कि 22 फरवरी को आरसीए और खेल परिषद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) को लेकर हुआ MOU खत्म हो गया था। इसके बाद 23 फरवरी को खेल परिषद में आरसीए से सवाई मानसिंह स्टेडियम का कब्जा ले लिया। आरसीए के दफ्तर को सील कर दिया था। इसके बाद प्रदेश के 33 जिला क्रिकेट संघों ने आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसकी भनक लगते ही वैभव गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!