शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में गुरुवार से धर्मशाला हनुमान मंदिर के सामने शुरू हो चुकी है। श्रीराम कथा राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी के मुखारबिंद से सुनाई जाएगी। श्रीराम कथा से पहले आज कोलारस कस्बे में रामलीला मैदान से भव्य कलश यात्रा की शुरुआत हुई।
इस कलश यात्रा में 1100 कलश लेकर महिलाएं कन्या चलीं। इसके साथ एक डीजे बैंड के साथ एक बग्गी पर श्रीराम दरबार के स्वरूप को विराजमान किया गया था। साथ ही कलश यात्रा में कार में सवार होकर राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी भी साथ चलीं थी। इस कलश यात्रा में 2 हजार के करीब धर्मप्रेमियों ने हिस्सा लिया।
कलश यात्रा की शरुआत गुरुवार की सुबह 9 बजे रामलीला मैदान से हुई। कलश यात्रा सदर बाजार, खटीक मोहल्ला, जगतपुर चौराहा, एबी रोड़,बस स्टैंड, एप्रोच रोड़ होते हुए दोपहर 1 बजे धर्मशाला हनुमान मंदिर पर पहुंची जहां पूजन के बाद राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी की मुखारबिंद से दो बजे से श्रीराम कथा का आगाज हुआ।
कोलारस कस्बे में निकाली गई भव्य कलश यात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा और शीतल पेय से स्वागत हुआ। श्रीराम कथा महोत्सव आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ धर्मशाला हनुमान मंदिर के सामने श्रीराम कथा आज 14 मार्च से शुरू हो चुकी है जो 22 मार्च तक जारी रहेगी।
इसके अलावा हर रोज देर शाम वृंदावन से पधारे कलाकारों ने रासलीला का भी आयोजन किया। बता दें कि राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी के द्वारा कोलारस कस्बे में 15 साल बाद श्रीराम कथा कही जायेगी। इससे पहले राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी कोलारस कस्बे में तीन बार श्रीराम कथा कर चुकीं है।

कोलारस में राष्ट्र संत मां कनकेश्वरी देवी सुनाएंगी रामकथा: भव्य कलश यात्रा निकाली गई, करीब 2 हजार धर्मप्रेमियों ने लिया हिस्सा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment