Press "Enter" to skip to content

3 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार घर पहुंचा पति तो उड़े होश सोने चांदी के आभूषण नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गई साथ / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चक नौहरी गांव से 5 दिन पूर्व 3 बच्चों की मां 25 वर्षीय विवाहिता घर से सोने चांदी के आभूषण नगदी और घर में रखे सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज  समेट कर पडोस में रहने वाले प्रेमी संग फरार हो गई। इस दौरान महिला 2 बच्चों को भी अपने साथ ले गई। पति शाम को खेत से लौट कर घर पहुंचा तब उसे घटना का पता चला तो उसके होश उड़ गए। पत्नी दो बच्चों के साथ ही घर में रखे सोने चांदी के आभूषण नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी समेट कर ले गई।
पति ने पत्नी को सब जगह तलाश किया लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तब उसने गुरुवार को पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार मस्तराम कुशवाह निवासी चक नौहरी ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले राई रोड़ की रहने वाली मनीषा कुशवाहा के साथ हुई थी। इस शादी से उसे दो लड़की और एक लड़का है। बीते रविवार को उसकी पत्नी अचानक दो बच्चों और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण नगदी रुपए और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर गायब हो गई। पति ने बताया कि पत्नी के लापता होने पर उसने खोजने का प्रयास किया तब उसे पता चला कि उसकी पत्नी को पड़ोस में ही रहने वाला ट्विंकल कुशवाह अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मस्तराम कुशवाह ने गुरुवार को कोतवाली थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!