Press "Enter" to skip to content

घर पर गर्लफ्रेंड लाने की शिकायत पिता से करने से नाराज युवक ने बुजुर्ग महिला की लाठी डंडों से की जमकर मारपीट / Shivpuri News

घायल महिला ऑटो में लेटकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची एसपी के पास

शिवपुरी: जिले के अमोलपठा पुलिस चौकी क्षेत्र के थरखेड़ा गांव में घर पर गर्लफ्रेंड को लाने की शिकायत बुजुर्ग महिला द्वारा युवक के पिता से करने से नाराज़ युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। जिसके बाद घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आज गुरुवार को घायल महिला ऑटो में लेटकर घटना की शिकायत और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी के पास पहुंची यहां महिला ने आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार पुलिस अधीक्षक से लगाई है।

जानकारी के अनुसार सुंदर बाई बंशकर निवासी थरखेड़ा ने बताया कि बुधवार की शाम को राजा बंशकर ने लाठी डंडों से बेरहमीपूर्वक उसकी मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने बताया कि राजा घर पर लड़की को लेकर आता था जिसकी शिकायत उसने राजा के पिता से कर दी थी इसी बात से नाराज होकर राजा ने उसके साथ लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़िता ने बताया कि उसने घटना की रिपोर्ट अमोलपठा पुलिस चौकी में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। आज महिला घायल अवस्था में ऑटो में लेट कर घटना की शिकायत करने सपा के पास पहुंची और आरोपी पर कार्यवाही की मांग की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!