Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर ढिमरपुरा में 2 पक्षों में खूनी संघर्ष जमकर चले लाठी-डंडे आधा दर्जन घायल, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ ढिमरपुरा गांव में सोशल मीडिया पर महिलाओं के वीडियो डालने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर से क्रॉस केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र मंगू ढीमर उम्र 32 साल निवासी ग्राम ढिमरपुरा ने बताया कि हमारी घर की औरतें शादी पार्टियों में पूडी बेलने की मजदूरी करती है।शंकरपुर के बबलू कुशवाह ने शादी में हमारी घर की औरतों की पूड़ी बेलते हुए वीडियो बनाकर डाल दिये थे जिसकी शिकायत हमने बबलू कुशवाह के पिता से की तो बबलू कुशवाह,नारायण कुशवाह,सुरेन्द्र कुशवाह और रूप सिंह कुशवाह से तो दोनों पक्षों में मुहंवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई।इस घटना में एक पक्ष के मनोज,परमू,सोनू और बृजेश ढीमर घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष के 2 लोग नारायण और सुरेंद्र कुशवाह घायल हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!