Press "Enter" to skip to content

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत एक युवक घायल आमडांडा की घाटी के पास की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र के आमडांडा की घाटी के पास बुधवार की रात अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार एक भी युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार करनैल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी गढ़ी बरोद कोलारस मंडी में फसल बेचकर गजेंद्र आदिवासी के साथ ट्रैक्टर ट्राली से अपने गांव लौट रहा था। तभी आमडांडा की घाटी के पास अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में करनैल सिंह की मौत हो गई जबकि गजेंद्र आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!