शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बैरसिया में रहने वाली एक महिला ने पति पर दहेेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। महिला को पति आए दिन दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे जिससे परेशान होकर महिला पिता के यहां पहुंची और थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई।
संदीप ने बताया कि उसकी शादी ग्राम लखेरी थाना देहात जिला अशोकनगर में रहने वाले दीपासिंह सिख के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला लेकिन इसके बाद पति व ससुरालीजन उसे दहेेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब महिला ने दहेेज लाने से मना कर दिया तो उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों से परेशान होेकर महिला अपने पिता के यहां कोलारस आई और मामले की जानकारी दी। जिसके बाद लड़की के पिता ने भी ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जिस पर संदीप थाने गई और मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में सुखदीप उर्फ दीपासिंह सिख के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केसे दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment